ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरदिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या करने में नामजद एक हत्यारोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या करने में नामजद एक हत्यारोपी गिरफ्तार

गांव बेगमपुर चायमल उर्फ धीमाहेड़ी में शुक्रवार शाम वीर की हत्या करने वाले मुख्य हत्यारोपी महराम को गिरफ्तार कर लिया...

दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या करने में नामजद एक हत्यारोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 29 Aug 2020 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव बेगमपुर चायमल उर्फ धीमाहेड़ी में शुक्रवार शाम वीर की हत्या करने वाले मुख्य हत्यारोपी महराम को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई है मृतक के बेटे द्वारा एक महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया थानगीना के गांव धीमाहेड़ी निवासी वीर सिंह (52) की शुक्रवार शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की बेटे अर्जुन की तहरीर पर महराम, रामपाल, पप्पू और लोकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने शनिवार को मुख्य हत्यारोपित महराम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि महराम की पत्नी लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने वीर सिंह के बेटे अरुण पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तीन दिन पूर्व महिला थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया था, लेकिन अरुण गांव नहीं लौटा था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम फावड़े और रॉड से वीर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है। इस दौरान एसपी देहात संजय कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें