Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor News96 Home Guard Jawans Trained as Disaster Friends for Effective Relief Operations
96 होमगार्ड जवान बनाए गए आपदा मित्र

96 होमगार्ड जवान बनाए गए आपदा मित्र

संक्षेप:

Bijnor News - जिले के 96 होमगार्ड जवानों को लखनऊ में 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में आपदा मित्र के रूप में तैयार किया गया है। इसमें उन्हें आपदा के समय राहत और बचाव कार्य करने की रणनीतियाँ सिखाई गई हैं। 16 महिला...

Mon, 22 Sep 2025 11:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

जिले के 96 होमगार्ड जवान अब किसी भी आपदा की घड़ी में राहत और बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन्हें लखनऊ में आयोजित 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में आपदा मित्र के रूप में तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण में आधुनिक उपकरणों का प्रयोग, आपदा की परिस्थितियों में राहत कार्य की रणनीति और त्वरित कार्रवाई की तकनीकें सिखाई गईं।प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 96 जवानों में 16 महिला होमगार्ड भी शामिल हैं, जो अब पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदाओं में मदद करने के लिए तैयार हैं। जिले की 18 कंपनी के चयनित 96 होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिन्हें लखनऊ में एक माह दिए गए प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने बाढ़, भूकंप, आगजनी और इमारत गिरने जैसी परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आपदा के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाया जाए और घायल लोगों को प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए। प्रशिक्षण शिविर में आधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल कराया गया। रस्सी, लाइफ जैकेट, बोट, फायर सेफ्टी किट, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और अन्य आपात उपकरणों का उपयोग कर जवानों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव कराया गया। प्रशिक्षित जवान निपेन्द्र तोमर, प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, विश्व अवतार ने बताया कि प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। महिला होमगार्ड मीनाक्षी, कुसुम, पूनम, शोभा व रूपल आदि ने बताया कि पहले हमें केवल सामान्य ड्यूटी का अनुभव था, लेकिन अब हमें बाढ़ या आग जैसी गंभीर स्थितियों में भी काम करने का अभ्यास मिल गया है। इससे हम न सिर्फ प्रशासन का सहयोग कर पाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों और शहरी लोगों की जान भी बचा सकेंगे। ---- वर्जन... इन आपदा मित्रों की तैनाती जिले में राहत कार्यों को मजबूत करेगी। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित बल उपलब्ध होने से आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव होगी और किसी भी आपदा का असर कम करने में मदद मिलेगी। - डॉ. वेदपाल सिंह चपराना, जिला कमांडेंट होमगार्ड।