80 प्रतिशत नोटिस भेजे, बीएलओ दे रहे घर-घर दस्तक
Bijnor News - बीएलओ के माध्यम से जिले में 89822 मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत को नोटिस भेजे गए हैं। मतदाता दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए घर-घर जाकर सूचित किए जा रहे हैं, अन्यथा नाम वोटर लिस्ट से काटा जाएगा। सभी तहसीलों में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस की सुनवाई करेंगे। सुनवाई का समय 7 दिन निर्धारित है।
बीएलओ के माध्यम से जिले भर में 89822 मतदाताओं में करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। बीएलओ घर-घर दस्तक दे रहे हैं कि दस्तावेज दें अन्यथा वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा। सभी तहसीलों में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस की सुनवाई करेंगे। नोटिस की सुनवाई का समय 7 दिन का रखा गया है। सदर तहसील के बूथ संख्या 239 मोहल्ला चाहशीरी में बीएलओ अंजू रानी ने घर घर जाकर मतदाताओं को नोटिस उपलब्ध कराए। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 89822 मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची की डिटेल गणना प्रपत्र में नहीं भरी है।
जिले की सभी विधानसभाओं में बीएलओ नोटिस पहुंचा रहे हैं। जल्द ही सभी मतदाताओं के पास नोटिस पहुंच जाएंगे। 77 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे नोटिस की सुनवाई जिले में विधानसभावार 45 अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इससे पहले 32 अधिकारी नियुक्त किए जा चुके थे। कुल मिलाकर 77 अधिकारी तैनात रहकर नोटिस की सुनवाई करेंगे। सम्बंधित तहसीलों में अधिकारी बैठकर सुनवाई करेंगे। ईआरओ और एईआरओ इन अधिकारियों को तहसीलों में सुनवाई के लिए स्थान उपलब्ध कराएंगे। यह अधिकारी प्रतिदिन 150 नोटिस की सुनवाई करेंगे और मतदाताओं को दस्तावेज के साथ स्वयं आना पड़ेगा। 19554 नोटिस जारी, 23 जनवरी से होगी सुनवाई धामपुर। धामपुर तहसील में विधानसभा नहटौर व विधानसभा धामपुर की एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। धामपुर तहसील में एसआईआर के अंतर्गत जरूर नोटिस के लिए 19 मजिस्ट्रेट को सुनवाई के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। 23 जनवरी से मजिस्ट्रेट निर्धारित स्थान पर बैठकर फिर से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। धामपुर विधानसभा में 11407 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि नहटौर विधानसभा में 8147 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए अपील दायर करने की तिथि निर्धारित की गई है। नहटौर विधानसभा के मतदाताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए दो मजिस्ट्रेट धामपुर तहसील परिसर, नगर पालिका नहटौर, ब्लॉक कार्यालय नहटौर, एबीएसए से कार्यालय नहटौर में तैनात रहेंगे। जबकि धामपुर के मतदाताओं की सुनवाई के तीन मजिस्ट्रेट धामपुर तहसील, अल्हैपुर विकासखंड, एबीएसए कार्यालय धामपुर, नगर पालिका परिषद धामपुर में तैनात रहेंगे। जो निर्धारित तिथि पर एसआईआर के अंतर्गत आने वाली शिकायतों का सुनकर निराकरण करेंगे। 8462 मतदाताओं को नोटिस जारी नगीना। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से बिना मैपिंग वाले मतदाताओं में से 8462 मतदाताओं के पास नोटिस पहुंचाया जा चुका है। बुधवार को सुनवाई के दौरान तहसीलदार नगीना अमरपाल सिंह एईआरओं ने 100 नोटिसों की सुनवाई की। 2 फरवरी तक सभी की सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य है। बुधवार को नगीना तहसील में नगीना विधान सभा 18 के उन मतदाताओं की सुनवाई की गई। जिनके प्रमाण पत्रों में मैपिंग के दौरान कमी पाई गई थी। मतदाताओं ने सुनवाई के दौरान भी प्रमाण पत्र की हार्ड कापी एईआरओ को उपलब्ध कराई। पहले दिन करीब 150 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया। जिनमें मात्र 100 लोगों ने पहुंचकर अपने प्रमाण पत्र एईआरओं को पेश किये। जबकि 50 मतदाता सुनवाई से गैर हाजिर रहे। एईआरओ अमरपाल सिंह ने बताया कि उनकी कोर्ट से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के तहत बिना मेपिंग वाले 150 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। जिनमें लगभग 100 मतदाताओं के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, लगभग 60 मतदाताओं के प्रमाण पत्र सही पाये जाने पर उनको अपडेट किया गया है। जो मतदाता सुनवाई में हाजिर नहीं हुए हैं। उनको अगली सुनवाई में अपने प्रमाण पत्रों के साथ हाजिर होने के लिये कहा गया है। एईआरओ अमरपाल सिंह ने बताया कि 22, 24, 27, 28, 29 जनवरी से 2 फरवरी तक जो नोटिस जारी किये गये है। उनकी सुनवाई नगीना तहसील में होगी। 13103 के करीब लोगों को भेजे गए नोटिस नजीबाबाद। नजीबाबाद में पड़ताल में सामने आया कि एसआईआर पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। एसडीएम कार्यालय के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शहर के 13103के करीब लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। वोटर लिस्ट में फिलहाल 13103 नाम हैं जबकि 2003 से मैपिंग में उनके नाम शामिल नहीं हैं। सभी को नोटिस जारी किये गये हैं। ईआरओ व एईआरओ प्रत्येक 150 की सुनवाई होने की जानकारी दी गई। मतदाताओं को नोटिस का जवाब देने के लिये कवि दुष्यंत सभागार, तहसील सभागार एवं ब्लॉक कार्यालय में आना होगा। मतदाताओं को मिले ब्लू नोटिस दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाता चांदपुर। एसआईआर प्रक्रिया के तहसील परिसर सहित 11 जगह मतदाताओ को जानकारी व सूचना सहित दस्तावेजों के जमा करने के लिए स्थान चिन्हित किए गए है। मतदाता अपने दस्तावेज देने इन स्थानो पर जा रहे है। एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि चांदपुर विधानसभा में 11886 के मतदाताओं को ब्लू नोटिस दिया गया है। उसके तहत इनकी सुनवाई के लिए तहसील में पांच जलीलपुर ब्लॉक में दो खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एक जीएसटी ऑफिस एक जिला प्रशिक्षण इस्माइलपुर एक सार्वजनिक इंटर कॉलेज फिना एक में मतदाताओं के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 150 मतदाताओं की सुनवाई हो रही है। बीएलओ द्वारा घर पर नोटिस देकर उनको सूचना दे दी गई है उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर पहुंचकर अपने दस्तावेज दें। बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर मतदाता अपने दस्तावेज देने पहुंचे हैं। वर्जन... करीब 89822 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने थे। अब तक करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं। तहसीलों में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस की सुनवाई करेंगे। प्रतिदिन 150 सुनवाई करनी होगी। नोटिस की सुनवाई का समय 7 दिन का होगा। जल्द ही समस्त नोटिस पहुंच जाएंगे। - वान्या सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




