कुत्तों के हमले में 8 घायल, सीएचसी में उपचाराधीन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - कुत्तों ने हमला करके 8 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

कुत्तों के हमले में 8 घायल, सीएचसी में उपचाराधीन

अफजलगढ़। कुत्तों ने हमला करके 8 लोगों को घायल कर दिया। पीड़ितों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लंबे कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूचे इलाके में कुत्तों का साम्राज्य कायम हो गया है। कुत्ते आए दिन हमला करके लोगों को घायल कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर इस दिशा में प्रयास न किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। गुरूवार को आवारा कुत्तों ने हमला करके कमलेश व अब्दुल हफीज (अफजलगढ), संगीता (मानियावाला) मो. शाद (कासमपुरगढ़ी) सुखचैन (रसूलपुर), आकांक्षा (मुकरपुरी), हिना (मेघपुर) तथा अजय (अलियारपुर) को घायल कर दिया।

अफजलगढ़ स्थित सीएचसी में एंटी रेबीज लगाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित लोगों को रेबीज के प्रति जागरूक किया गया |

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।