ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरखेत में मिले ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के

खेत में मिले ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के

गन्ने की बुवाई करते हुए अचानक खेत से चांदी के 70 सिक्के निकल आए। ये सिक्के एक बर्तन में रखे हुए थे, जिसे भी चांदी का ही बताया जा रहा...

खेत में मिले ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरWed, 08 May 2019 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ने की बुवाई करते हुए अचानक खेत से चांदी के 70 सिक्के निकल आए। ये सिक्के एक बर्तन में रखे हुए थे, जिसे भी चांदी का ही बताया जा रहा है। सभी सिक्के ब्रिटिश शासन काल यानि 1862 से 1919 के बने हुए हैं। पुलिस ने सिक्कों को बरामद कर राजस्व विभाग के हवाले कर दिया।

वहीं पुरातत्व विभाग को भी सूचना दे दी गई है। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर मोहलड़ निवासी मान सिंह ने बटाई पर खेत ले रखा है जोकि सतीश पुत्र नत्थूपाल का है। बताया गया कि दस दिन पहले मान सिंह बारमपुर स्थित उक्त खेत में गन्ने की बुआई कर रहा था। बुआई करते हुए हल अचानक एक बर्तन से टकरा गया। इसमें सिक्के भरे हुए थे। बर्तन टूटने से सिक्के बिखर गए। इन सिक्कों को मजदूरी करने आए राजा ने उठा लिया। तभी राजा से सिक्के मान सिंह ने छीन लिए। राजा ने सिक्के मिलने की बात गांव में आकर बता दी। गांव में चर्चा जोर पकड़ी तो पुलिस तक खबर पहुंच गई। उधर मान सिंह ने उक्त सिक्के लाकर अपने भूसे में छिपा दिए थे। गांव पहुंची पुलिस ने मान सिंह ने पूछताछ की, लेकिन उसने इंकार कर दिया। हालांकि मान सिंह की बेटी ने राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने 70 सिक्के बरामद कर लिए। जिन्हें नगीना तहसीलदार हामिद हुसैन ने थाने पहुंचकर सील कराते हुए सरकारी खजाने में जमा कराया। खेत से मिले हुए सभी सिक्के 1862 से 1919 के बीच के है। मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दे गई है। -------------अभी दबा हो सकता है खजाना, निगरानी करेगी पुलिस - खेत पर लगाई गई पुलिस कर्मियों की ड्यूटी- पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचने तक पुलिस करेगी निगरानीबिजनौर। हमारे संवाददाताखेत में 70 सिक्के मिले हैं। जिसमें अभी और भी खजाना दबा हो सकता है, इसकी आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते यह खेत अब पुलिस की निगरानी में रहेगा। डयूटी भी लगा दी गई है। पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचने तक पुलिस देखरेख करेगी। पुरातत्व विभाग उक्त खेत की पड़ताल करेगा। बुधवार को नगीना देहात पुलिस ने बारमपुर स्थित खेत से निकले हुए 70 सिक्कों को बरामद कर लिया है। हालांकि क्षेत्र में चांदी के साथ साथ सोने के सिक्के मिलने की भी चर्चाएं है। गौरतलब है कि बटाई पर लिए हुए खेत में गन्ना बोने के लिए मान सिंह मजदूरों को लेकर गया था। हल चलाते समय एक बर्तन में सिक्के निकल आए। जिसे मान सिंह अपने घर ले आया था। उधर मजदूरों ने पूरे गांव में यह बात फैला दी। जिसके चलते मान सिंह सिक्कों को हजम नहीं कर पाया। सूत्रों की मानें तो उक्त खेत में रात को कई लोग जाकर पिछले कई दिनों से सिक्के ढूंढ रहे है। उधर सिक्के बरामद हुए तो पुलिस अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया। एएसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने तुरंत ही पुरातत्व विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए। साथ ही जहां पर खेत है, वहां कभी गांव के आबाद होने की आशंका जताई जा रही है। खैर अब तो गैर आबाद है लेकिन, सिक्कों का मिलना कभी आबाद होने का प्रमाण दे गया। इसके चलते खेत की निगरानी करने के निर्देश दिए गए है। जिससे गांव वाले वहां पर खुदाई ना कर पाए। पुरातत्व विभाग के खेत पर पहुंचने तक पुलिस निगरानी करेगी। इसके लिए सख्त आदेश दिए गए हैं। कोट::::जिस खेत से सिक्के निकले हैं, वहां और भी दबे हो सकते हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए लोग जरुर पहुंचेगे। इसके लिए पुरातत्व विभाग के पहुंचने तक खेत की निगरानी की जाएगी। नगीना देहात पुलिस को निर्देश दिए गए है कि पुरातत्व विभाग की जांच होने तक कोई भी खेत में खुदाई न कर पाए।...विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी देहात--------

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें