Bijnor News: छत से गिरकर सात वर्षीय बालक घायल
Bijnor News: -ननिहाल में रक्षाबंधन पर मां के साथ आया था बालकरक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आए सात वर्षीय बालक के छत से गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन बालक क

Bijnor News: रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल आए सात वर्षीय बालक के छत से गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकीय परीक्षण कराए बिना ही उसे वापस लेकर चले गए।जानकारी के अनुसार नगीना क्षेत्र के ग्राम नारायनी मौसमपुर निवासी महिला रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए बच्चों के साथ मायके आई थी। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका सात वर्षीय पुत्र अर्नव पुत्र रोशन अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे सहन में गिर गया।
हादसे में बालक घायल हो गया।परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना लेकर पहुंचे। फार्मेसिस्ट मदन सिंह रावत के अनुसार बालक का परीक्षण किए जाने से पहले ही परिजन उसे लेकर वापस चले गए।सीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने बताया कि सुबह परिजन एक बालक को अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने चिकित्सक को दिखाया नहीं और बालक को वापस ले गए। अस्पताल में बालक की कोई प्रविष्टि भी नहीं हुई।


