संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का मार्ग दिखाया: ओम कुमार

Feb 02, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं पावन जयंती पर विधायक ओमकुमार ने अपनी पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई गांवों में भ्रमण किया। उन्होंने गुरु जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया और समाज में समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर कई सम्मानित लोग उपस्थित थे।

संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का मार्ग दिखाया: ओम कुमार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं पावन जयंती के अवसर पर विधायक ओमकुमार ने अपनी धर्मपत्नी शोभा रानी जी (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी) एवं पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम बल्दिया, अम्हेड़ा, कुम्हारापुरा, सिंकरी भोगपुर, कुंडा बगैन, ढका कर्मचंद, मिलक मुकीमपुर, मंजूपुरा, बसेड़ा खुर्द, हल्दौर के मोहल्ला जमनावाला, आल्हावाला, खेड़ा, भूड़ रुस्तमपुर, महमूदपुर भिक्का, गिलाड़ी, बच्चोवाला, नारगदी, ककराला, महुआ, सुनपता, मानकपुर, पालीजट, नारायणपुर, भटियाना, खेतापुर खुशहालपुर, दरबारपुर, फूलसंधा खाकम, हीरा, सादिकाबाद, हसनपुर जट, बिलाई, डलू धनौरा, गोपालपुर, सराय काजियां, फाजलपुर मंडोरी, खदाना, चौराहा, मिलक गंगोडा, चंदा नंगली, उग्रवाला, लठमार मिलक, तुराबनगर नंगला, मुकरमपुर, नांगल जट (मोहल्ला होलीवाला, मोहल्ला पहाड़, मोहल्ला गढ़ी) सहित अनेक गांवों में स्थित गुरु रविदास धर्मशालाओं में पहुंचकर पूज्य गुरु जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।

विधायक ओम कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का मार्ग दिखाया। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में समरसता और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मोनिका यादव, डॉ. उर्मिला पाल, हरिओम प्रधान, विष्णु कुमार, अंकज, नरेश कुमार प्रधान रामकुमार प्रधान, पीयूष चौहान जी (मंडल अध्यक्ष भाजपा हल्दौर), दर्पण रावल जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा), चमन दहिया, कुणाल चांग, राजीव अहलावत, डॉ. शोभित चौधरी, जसवंत सिंह सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;