ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरबारिश से छत कमजोर होने पर गरीब का आशियाना गिरा

बारिश से छत कमजोर होने पर गरीब का आशियाना गिरा

कस्बा मण्डावर में कच्चे मकान की कड़ी टूटकर गिनने से छत गिरी। अंदर सो रहे मकान स्वामी वह उसकी पत्नी दवे शोर मचाने पर परिवार...

बारिश से छत कमजोर होने पर गरीब का आशियाना गिरा
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 08 Sep 2018 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा मंडावर में कच्चे मकान की कड़ी टूटकर गिनने से छत गिरी। अंदर सो रहे मकान स्वामी वह उसकी पत्नी दवे शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और पड़ोसियों ने निकाला।

मोहल्ला मंगल बाजार के असरफ व उसकी पत्नी राहिल शुक्रवार की रात को अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। वर्षा का मौसम होने के कारण छत की कड़ी कमजोर होकर छत भर भराकर नीचे आ गिरी। नीचे सो रहे दंपति छत के मलवे में दब गए दोनों के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य व मोहल्ले वालों ने निकाला। दंपति की लगभग छह सात महीने पहले ही शादी हुई है। निजी डाक्टर के यहां भर्ती कराया। उधर बारिश के बाद खिली धूप में मकानों को ढहना शुरू कर दिया। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में भी बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया गनीमत रही कि उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। बारिश के चलते मंडावर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में अचानक मकान गिर गया और एक बड़ा हादसा घटित होने से बाल-बाल बच गया। महिलाओं के चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मकान गिरा देखकर दंग रह गए। लोगों ने बताया कि रतनपुर में काफी पुराना मकानधराशायी हो गया, जबकि पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके घर में सिर्फ महिलाएं थीं जैसे ही मकान गिरना शुरू हुआ। पूरा परिवार घर के बाहर निकल आया और एक बड़ा हादसा घटित होने से बाल-बाल बच गया है। ग्रहस्वामी नरेश कुमार ने बताया कि मकान गिरने से उसका हजारों का नुकसान हुआ है, क्योंकि मलबे में उसका सारा सामान दब गया। मकान गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। मलबे में हजारों का घरेलु सामान दब गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें