Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor News31st Annual Sports Meet Volleyball and Tug of War Tournament Organized by Veera Charitable Society
वालीबॉल कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज जीता

वालीबॉल कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज जीता

संक्षेप:

Bijnor News - वीरा चैरिटेबिल सोसाइटी धर्मनगरी ने 31वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह में वॉलीबाल और रस्साकशी खेल का आयोजन किया। जूनियर वर्ग में वीरा इंटर कॉलेज ने आरजेपी इंटर कॉलेज को हराया। सीनियर वर्ग में कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने कुंवर सत्यावीरा डिग्री कॉलेज को पराजित किया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

Nov 12, 2025 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

वीरा चैरिटेबिल सोसाइटी धर्मनगरी के तत्वावधन में बुधवार को 31वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतर्गत वॉलीबाल टूर्नामेंट व रस्साकशी खेल का आयोजन हुआ। शुभारंभ राजकुमार, स्पोर्ट ऑफिसर बिजनौर, वीरा सोसाइटी सदस्य प्रवीण गुप्ता, संस्था निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल, प्राचार्य प्रो. एमएस कौरव ने किया I जूनियर वर्ग में आरजेपी इंटर कॉलेज, वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी, डीडीपीएस व सीनियर वर्ग मे कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनिरिंग एंड मैनेजमेंट और वीरा डिग्री कॉलेज ने भाग लिया I जूनियर वर्ग में वीरा इंटर कॉलेज धर्म नगरी और आरजेपी इंटर कॉलेज फ़ाइनल में पहुंचे, जिसमें वीरा इंटर कॉलेज धर्मनगरी ने आरजेपी इंटर कॉलेज को 25-21 व 26-24 से सीधे सेटों में पराजित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीनियर वर्ग में कुं. सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट व कुं. सत्यावीरा डिग्री कॉलेज के बीच रहा, जिसमें कुं. सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने 25-22, 23-25,व 25-18 से कुं. सत्यावीरा डिग्री कॉलेज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रस्साकशी में कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल में रेफरी की भूमिका उपलक्ष नरवाल व रजत कुमार ने तथा रस्साकशी मे सुधीर लाबा ने अहम भूमिका निभाई। विजेता व उपविजेता टीम को प्रो. अमित कुमार बंसल एवं प्राचार्य प्रो. एमएस कौरव व डीन एकडेमिक्स मनोज कुशवाहा ने पुरस्कृत किया।