महिला ने गले में फंदा डालकर लगाई फांसी, मौत
Bijnor News - नजीबाबाद के मंडावली क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर में 22 वर्षीय नीलम ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पति नितिन का कहना है कि कोई विवाद नहीं था। नितिन की मां की एक दिन पहले कैंसर से मृत्यु हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में सहमति बन गई है।
नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर में एक महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंडावली क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर मे नीलम पत्नी नितिन उम्र 22 वर्ष ने सुबह सवेरे अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति नीतिन ने बताया कि कोई विवाद भी नहीं था, एक दिन पहले नितिन की मां की आरिष्टि थी। जिसकी कैंसर पीड़ित होने पर मृत्यु हो गई थी। महिला के परिवार जनों को जब पता चला तो महिला के भाई राजा ने मंडावली थाने में नितिन के खिलाफ तहरीर दी।
सूचना पर सीओ नजीबाबाद, भागू वाला चौकी प्रभारी संजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार नितिन के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। एस आई संजय यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सहमति कर फैसला कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



