ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरममेरे भाई ने ही घर आई बहन के साथ किया दुष्कर्म

ममेरे भाई ने ही घर आई बहन के साथ किया दुष्कर्म

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में ममेरे भाई ने ही ईद पर्व के चलते अपने घर आई बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से...

ममेरे भाई ने ही घर आई बहन के साथ किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSun, 23 May 2021 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में ममेरे भाई ने ही ईद पर्व के चलते अपने घर आई बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की एक युवती बीते दिनों ईद पर्व के चलते कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी। आरोप है कि 13 मई की रात को आरोपी ममेरे भाई ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता अपने घर लौट गई, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने पूछा तो उसने डरते हुए ममेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें