Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor News15 Students of Children s Academy Shine in CBSE International Hindi Olympiad
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

संक्षेप:

Bijnor News - सीबीएसई की अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 10 बच्चों ने स्वर्ण, 4 ने रजत और 1 ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल के संस्थापक ने छात्रों के मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए शिक्षकों की सराहना की।

Dec 26, 2025 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

सीबीएसई की अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड में चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई की हिंदी ओलंपियाड परीक्षा भाषा विकास हेतु रक्षा एवं विदेश मंत्रालय द्वारा सितंबर माह में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में विद्यालय के दस बच्चों को स्वर्ण पदक, चार बच्चों को रजत पदक एवं एक बच्चे को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। कक्षा तीन के यशस्वी सिंह, कक्षा चार के व्योम यादव, कक्षा पांच की साक्षी यादव, कक्षा छह की अन्वी चौधरी, कक्षा सात के गर्वित गोयल, कक्षा आठ के वंश चौहान, कक्षा नौ की दिशिका चौधरी, कक्षा दस के श्लोक प्रताप, कक्षा 11 की चिंकी तथा कक्षा 12 की पलक देवरा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कक्षा चार के सात्विक राठी, कक्षा छह मोहम्मद फैज, कक्षा सात की परिधि गुप्ता, तथा कक्षा आठ की एंजिल चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किये जबकि कक्षा छह के मोहम्मद अयाज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल के संस्थापक चैयरमैन सत्यवीर गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के हिंदी के शिक्षकों के छात्रों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास एवं प्रेरणा से ही उत्तम परिणाम मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव गोयल ने विजयी बच्चों की सराहना कर प्रोत्साहित किया।