ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरधामपुर में फहरेगा 131 फिट ऊंचा तिरंगा

धामपुर में फहरेगा 131 फिट ऊंचा तिरंगा

धामपुर में नगीना चौक पर करीब 131 फिट उंचे तिरंगे को जल्द ही फहराया जाएगा। इतना ही नहीं नगरपालिका पार्क के परिसर स्थित पुस्तकालय का जीर्णोद्धार भी शीघ्र ही किया...

धामपुर में फहरेगा 131 फिट ऊंचा तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरWed, 05 Dec 2018 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

धामपुर में नगीना चौक पर करीब 131 फिट उंचे तिरंगे को जल्द ही फहराया जाएगा। इतना ही नहीं नगरपालिका पार्क के परिसर स्थित पुस्तकालय का जीर्णोद्धार भी शीघ्र ही किया जाएगा। इसके लिए एमएलसी अशोक कटारिया ने अपनी निधि से 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा की सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया।भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया ने बुधवार को नगरपालिका में सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश केवल मोदी दर्शन से ही प्रगति कर सकता है। कई सरकारी योजनाओं के विषय में बताया। इस मौके पर उन्होंने ये भी बताया कि धामपुर में नगीना चौक स्थित ज्योतिबा फूले पार्क में करीब 131 फिट उंचे तिरंगे झंडे को लगाया जाएगा। इस झंडे को लगाने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में पहले ही लग चुके ऐसे झंडे की फाइल भी मंगाई गई है। दूसरी ओर प्रेस क्लब धामपुर(रजि.) तथा कुछ अन्य संगठनों द्वारा पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए मांग की गई थी। एमएलसी की कुल निधि 20 लाख रुपये में तिरंगा लगाने तथा पुस्तकालय निर्माण दोनों शामिल हैं। अशोक कटारिया ने ये भी कहा कि सबसे पिछडे़ व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।रोडवेज धामपुर का होगा कायाकल्पएमएलसी अशोक कटारिया ने दोपहर के समय धामपुर रोडवेज डिपो का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एआरएम तथा अन्य रोडवेज अधिकारियों से बातचीत की। अशोक कटारिया ने फोन से परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बातचीत की और धामपुर रोडवेज की खराब स्थिति से अवगत कराया। अशोक कटारिया ने कहा कि जल्द ही धामपुर रोडवेज बस स्टैंड का कायाकल्प हो जाएगा। पूरे रोडवेज का सौंदर्यकरण होगा। रोडवेज बसों का डिपो बनेगा। साथ ही जो भी सुविधाएं होनी चाहिए, उनसे लैस होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें