बिजनौर : किशोरी से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
Bijnor News - हल्दौर के झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। किशोरी पानी की टंकी से पानी लेने गई थी, तभी आरोपी युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हल्दौर। झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर के पास स्थित पानी की टंकी से पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। अश्लील हरकत करते हुए अश्लील वीडियो दिखाने प्रयास किया।
घबराई किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताइ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मामले की तहरीर दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


