Hindi NewsUP Newsbihar vidhan sabha election 2025 cm yogi adityanath rally demand 50 election rally 24 jan sabha
बिहार चुनाव में सीएम योगी की रैलियों की भारी डिमांड, 50 से अधिक सीटों पर करेंगे प्रचार

बिहार चुनाव में सीएम योगी की रैलियों की भारी डिमांड, 50 से अधिक सीटों पर करेंगे प्रचार

संक्षेप: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियों की भारी डिमांड है। सीएम योगी 24 से अधिक सभाओं के जरिए 50 से अधिक सीटों के मतदाताओं से संवाद करेंगे।

Sat, 11 Oct 2025 11:50 AMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ का असर और लोकप्रियता साफ दिख रही है। राज्य के बड़े नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से सीएम योगी की रैलियों और रोड शो की भारी डिमांड दर्ज की जा रही है। बिहार के बड़े-बड़े नेता भी अपने विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी की रैली कराना चाहते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में योगी करेंगे दौरा

सूत्रों के अनुसार, बिहार में दोनों चरणों के चुनाव में सीएम योगी 24 से अधिक चुनावी सभाएं करने वाले हैं। इन सभाओं और रैलियों के जरिए वे 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे। पार्टी की रणनीति के तहत सीएम योगी पहले और दूसरे चरण में स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ की बिहार विधानसभा चुनाव में भारी डिमांड

सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी की लोकप्रियता के मद्देनजर बड़े नेता और उम्मीदवार भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि योगी की मौजूदगी मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी और पार्टी की पकड़ को मजबूत करेगी। बिहार चुनाव में यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी स्टार प्रचारक के तौर पर रैलियां संबोधित करते नजर आएंगे, इसके पहले भी लोकसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव में सीएम योगी की मौजूदगी बिहार में देखी गई थी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |