Hindi NewsUP Newsbihar purvanchal trains are already packed for holi with confirmed ticket quotas exhausted within minutes
होली के लिए बिहार-पूर्वांचल की ट्रेनें अभी से पैक, चंद मिनटों में कंफर्म टिकटों का कोटा खत्म

होली के लिए बिहार-पूर्वांचल की ट्रेनें अभी से पैक, चंद मिनटों में कंफर्म टिकटों का कोटा खत्म

संक्षेप:

होली का पर्व तीन मार्च को है। एक और दो मार्च के लिए काउंटर खुलते ही टिकट बुक हो गए। अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट दिख रही है। पूर्वांचल होते हुए बिहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एक और दो मार्च को फर्स्ट एसी में लंबी वेटिंग, जबकि अन्य सभी श्रेणियों में टिकट रिग्रेट दिखा रहे हैं।

Jan 04, 2026 08:47 pm ISTAjay Singh संवाददाता, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

होली पर ट्रेनों में अभी से नो रूम के हालात बन गए हैं। साठ दिन पहले की एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही यूपी के मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली बिहार और पूर्वांचल की सभी प्रमुख ट्रेनें फुल हो गईं। शनिवार सुबह मार्च माह के लिए आरक्षण शुरू होते ही महज चंद मिनटों में कंफर्म टिकटों का कोटा खत्म हो गया। आलम यह है कि सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बुकिंग 'रिग्रेट' (बंद) की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे यात्रियों के सामने त्योहार पर घर पहुंचने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

होली का पर्व तीन मार्च को है। इसके मद्देनजर एक और दो मार्च के लिए काउंटर खुलते ही टिकट बुक हो गए। अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग सूची दिख रही है। पूर्वांचल होते हुए बिहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एक और दो मार्च को फर्स्ट एसी में लंबी वेटिंग, जबकि अन्य सभी श्रेणियों में टिकट रिग्रेट दिखा रहे हैं। दो मार्च को थर्ड एसी में भी लंबी वेटिंग के साथ बाकी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। स्थिति यह है कि किसी भी प्रमुख ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के सामने त्योहार पर घर पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें:माघ मेला में श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें, 47 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले

क्या बोले अधिकारी

उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जल्द ही होली स्पेशल ट्रेनों को घोषणाएं होंगी। पूरब की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें दिल्ली से चलेंगी, जिनका स्टॉपेज हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई जैसे स्टेशनों पर ठहराव भी होगा।

ट्रेनों में ये है स्थिति

एक मार्च (पूर्वांचल और विहार जाने वाली ट्रेनें)

ट्रेन नंबर फर्स्ट एसी 2 एसी 3 एसी स्लीपर

12558 5 रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट

सप्तक्रांति एक्सप्रेस

15274 2 16 36 100

सत्याग्रह एक्सप्रेस

12524 06 13 31 79

आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी

14010 04 -- 29 66

चंपारण-सत्याग्रह एक्सप्रेस

15910 3 7 27 66

अवध-आसाम एक्सप्रेस

12204 -- -- 103 --

ये भी पढ़ें:सीनियर देखा न जूनियर, परिषदीय स्कूलों में कैसे हो रहा समायोजन? भड़के शिक्षक

गरीब रथ

12392 2 07 26 रिग्रेट

श्रमजीवी एक्सप्रेस

13006 01 01 04 05

पंजाब मेल

14004 4 एवलेबल 02 04 14

नई दिल्ली-मालदा टाउन

दो मार्च (पूर्वांचल और विहार जाने वाली ट्रेनें)

ट्रेन नंबर फर्स्ट एसी 2 एसी 3 एसी स्लीपर

12558 3 रिग्रेट रिग्रेट रिग्रेट

सप्तक्रांति एक्सप्रेस

15274 2 11 32 92

सत्याग्रह एक्सप्रेस

14674 01 एवलेबल 01 02 10

शहीद एक्सप्रेस

15280 06 07 37 96

पूरबिया एक्सप्रेस

15910 01 05 20 59

अवध-आसाम एक्सप्रेस

12392 01 09 14 रिग्रेट

श्रमजीवी एक्सप्रेस

13006 1 03 02 05

पंजाब मेल

12332 01 03 07 33

हिमगिरी एक्सप्रेस

12370 02 11 24 45

कुंभ एक्सप्रेस

12356 1 एवलेबल 03 09 42

अर्चना एक्सप्रेस

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |