Hindi NewsUP Newsbiggest infection is of behavior what did cm yogi say about nepal and janata darshan among doctors
सबसे बड़ा इंफेक्शन तो व्यवहार का...,डॉक्टरों के बीच नेपाल और जनता दर्शन पर क्या बोले सीएम योगी

सबसे बड़ा इंफेक्शन तो व्यवहार का...,डॉक्टरों के बीच नेपाल और जनता दर्शन पर क्या बोले सीएम योगी

संक्षेप:

सीएम योगी ने कहा कि यदि मरीज के साथ व्यवहार अच्छा हो तो बीमारी कितनी भी गंभीर हो रिकवरी आसान हो जाएगी। लेकिन यदि व्यवहार के चलते मरीज अंदर से टूट गया तो फिर कितना भी इलाज कर लें रिकवरी मुश्किल हो जाती है। असल में सबसे बड़ा इंफेक्शन तो व्यवहार का है। सबसे पहले इसे ही ठीक करने की जरूरत है।

Sep 13, 2025 02:09 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोहिया संस्थान के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में डॉक्टरों और मरीजों के संवेदनशील रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आपका अच्छा व्यवहार मरीज के अंत:करण में एक विश्वास पैदा करता है। कितनी भी गंभीर बीमारी होगी, उसकी रिकवरी आसान हो जाती है लेकिन यदि आंतरिक रूप से वह आपके व्यवहार से टूटा तो फिर कितना भी दवा-इलाज कर लीजिए, उसकी रिकवरी मुश्किल हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जब रिकवरी न हो उसको बहुत सी परिभाषाएं दे दी जाती हैं। कहा जाता है कि इंफेक्शन हो गया। असल में सबसे बड़ा इंफेक्शन तो व्यवहार का है। सबसे पहले इस व्यवहार के इंफेक्शन को ठीक करने की जरूरत है। यदि मरीज या तीमारदार गुस्से में आपको कुछ बोले तो आप नाराज न हों। मरीज-तीमारदार की प्रतिक्रिया को बीमारी का हिस्सा माने। डॉक्टरों को अच्छे व्यवहार के टिप्स देते हुए सीएम योगी ने जनता दर्शन का एक राज भी खोला। साथ ही नेपाल के वर्तमान हालात का भी जिक्र किया।

ये भी पढ़ें:सरकारी धन के दुरुपयोग पर यूपी में ऐक्शन, अधिशासी अभियंता पर FIR का आदेश

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में पब्लिक आती है। सामने उनका तमतमाया हुआ चेहरा देखकर यदि हम सोचने लग जाएंगे तो उन्हें फेस नहीं कर पाएंगे। इसीलिए उनका चेहरा तमतमाया हुआ न दिखाई दे इसलिए हम उन्हें चेयर पर बिठाते हैं और फिर उनके सामने खड़े होकर जाते हैं एक तरफ से और कहते हैं कि बताइए आप। लोकतंत्र में उनका अधिकार है। जनता जनार्दन है। हम एप्लीकेशन लेते हैं। वो बहुत कुछ बोलते हैं। जब हम जवाब नहीं देते तो दो मिनट के अंदर वे बोलते हैं कि गलती हुई है। हम उन्हें बताते हैं कि आपकी समस्या का समाधान होगा।

ये भी पढ़ें:बोगी से अलग होकर दौड़ने लगा इंजन, चीख पड़े यात्री; यूपी में सुबह-सुबह हादसा टला

सीएम योगी ने कहा कि आपके पास जो पेशेंट आएगा वो वास्तव में पीड़ित होता है। लेकिन मेरे पास जो पेशेंट आएगा वो जरूरी नहीं कि पीड़ित ही होगा। सीएम योगी ने पंचायत चुनाव करीब होने के चलते आ रही शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे में पूछना पड़ता है कि आप चार साल से क्या कर रहे थे? सीएम योगी ने नेपाल का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है कि हम पब्लिक के सेंटिमेंट को कैसे जीत सकते हैं लेकिन अक्सर हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि नेपाल में क्या हुआ? लोगों ने इग्नोर किया। परिणाम क्या हुआ। ये दृश्य कहीं और न हो उसके लिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा। जो जिस फील्ड में है। हर व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहते हुए अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना होगा।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |