Hindi NewsUP NewsBig scam in Lucknow Lohia Institute medicines worth lakhs were fed to dead bodies
लखनऊ के लोहिया संस्थान में बड़ी धांधली, मुर्दों को खिला दी गईं लाखों की दवाएं

लखनऊ के लोहिया संस्थान में बड़ी धांधली, मुर्दों को खिला दी गईं लाखों की दवाएं

संक्षेप:

  • यूपी की राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में बड़ी धांधली सामने आई है। यहां लाखों की दवाएं मुर्दों को खिला दी गईं। लंबे समय से संस्थान के स्थायी फार्मासिस्टों, कुछ डॉक्टरों की मिलीभगत से यह काला कारनामा चलता रहा।

Mar 21, 2025 05:48 am ISTDeep Pandey लखनऊ विपुल शर्मा
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गरीब असहाय मरीजों को मिलने वाले इलाज में लखनऊ लोहिया संस्थान में खूब धांधली की गई। मर चुके मरीजों के नाम पर लाखों रुपए की दवाएं निकालकर उन्हें बाजार में बेच दिया गया। लंबे समय से संस्थान के स्थायी फार्मासिस्टों, कुछ डॉक्टरों की मिलीभगत से यह काला कारनामा चलता रहा। कुछ मृतकों के पीड़ित परिवारीजनों ने खुद ही लोहिया संस्थान के अफसरों को दवा निकालने की शिकायत तक की। लोहिया के कुछ आला अफसर भी इस खेल में शामिल दिख रहे हैं। यही वजह है कि वह कार्रवाई से सीधे तौर पर बच रहे हैं। हिन्दुस्तान ने पड़ताल की तब मृतक मरीजों के नाम पर दवा चोरी करने का बड़ा कारनामा सामने आया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार से पांच दिन में निकाली 1500 से अधिक गोलियां कई मृतक मरीजों के नाम पर मुख्यमंत्री राहत कोष से लाखों रुपए दवाओं के नाम पर लोहिया संस्थान को आवंटित कर दिए गए। मरीजों की मृत्यु के बाद उनके खातों में रुपए बचे रहे। उन रुपयों से मरीजों के मरने के बाद फार्मासिस्टों ने दवाएं चोरी करने का सिलसिला जारी रखा। एक-एक मरीज के नाम पर चार से पांच दिन में ही 500 से 1500 गोलियां आदि दवाएं लाखों रुपए की निकाली जाती रहीं।

पारा के चंद्रोदय नगर निवासी नीलम के पति व हाईकोर्ट के वकील रहे शिव प्रसन्ना सिंह का इलाज लोहिया में चला। पत्नी के मुताबिक पति का का निधन 15फरवरी 2024 को हो गया। मृत्यु प्रमाण पत्र भी है। उनके नाम से 28 अगस्त से 13 सितंबर 2024 तक मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक लाख 17 हजार की दवाएं चोरी हुईं।

संतकबीर नगर धनघटा के शुभम की मां स्वर्णकेशी देवी का इलाज 2022 से चल रहा था। मां की मृत्यु 2023 में हो गई थी। नौ से 16 अक्तूबर 2024 तक मुख्यमंत्री राहत कोष से 85 हजार रुपए की दवाएं चोरी की गईं। शुभम के मुताबिक मां मृत्यु प्रमाण पत्र व दवा निकालने की शिकायत भी की।

गोंडा के धानेपुर नजरबाग निवासी अजीज अहमद का इंतकाल 15 अगस्त 2024 को गया था। उनका इलाज लोहिया में वर्ष 2024 से ही चल रहा था। उनकी मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके खाते से पांच और आठ अक्तूबर 2024 को करीब 34 हजार रुपए की दवाएं चोरी की गईं। इनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन चुका है।

जौनपुर के रविमऊ निवासी तारिक ने बताया कि उनकी मां रजिया बेगम का इलाज लोहिया संस्थान में 2016 से चल रहा था। तारिक ने बताया कि अम्मी का इंतकाल दो साल पहले हो चुका है। रजिया के नाम से मुख्यमंत्री राहत कोष से 23 अगस्त से 20 सितंबर तक चार बार में करीब 53 हजार रुपए की दवाएं चोरी की गईं।

जवाब नहीं मिला मृत मरीजों के नाम पर दवाएं चोरी करने, कार्रवाई न करने के संबंध में लोहिया के निदेशक से कई बार संपर्क किया गया। मैसेज किए गए, लेकिन उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा।

ये भी पढ़ें:लोहिया अस्पताल में गामा नाइफ से होगा ट्यूमर का इलाज, उपकरणों की खरीद को मंजूरी

ये है नियम

जानकारों की मानें तो किसी भी मरीज की दवा निकालने के लिए पहले डॉक्टर की ओर से लोहिया के सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दवाओं का विवरण भरना होता है।

उसके बाद फार्म रेज हो जाता है। पर्चा मिलने पर उन दवाओं को तीमारदार फार्मेसी के संबंधित काउंटर पर लेने के लिए जाता है। फार्मासिस्ट उन दवाओं को फार्मेसी के काउंटर से जारी करता है। प्रिंटआउट तीमारदार को दिया जाता है। बिना डॉक्टर के फार्म भरे फार्मासिस्ट तीमारदार को दवा नहीं दे सकते।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |