हल्दी रस्म के बाद युवती ने छोड़ा घर, हड़कंप
हल्दी रस्म के बाद युवती ने छोड़ा घर, हड़कंप क कक क क क कक क क क क क क कक कक

चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने हल्दी रस्म के बाद घर छोड़ दिया। घर पर बरात आने पर स्वजनों ने छोटी बहन से दूल्हे की शादी कराई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। इस बीच, परिवार के लोगों ने उसकी शादी बुधवार को दूसरे युवक के साथ तय कर दी थी। मंगलवार रात हल्दी रस्म के बाद युवती ने घर छोड़ दिया। बरात दरवाजे पर आने के बाद पिता एवं अन्य स्वजनों ने युवती की छोटी बहन के साथ युवक की शादी कराई। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
प्रकरण की जानकारी स्वजनों ने पुलिस को नहीं दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


