साड़ी से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान, कोहराम

Apr 09, 2026 11:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सूफीनगर में एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 37 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। तनाव में आकर उसने बिना किसी को बताए घर में जाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साड़ी से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान, कोहराम

ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सूफीनगर में बुधवार की रात जमीनी विवाद को लेकर एक युवक साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी।बताया जाता है कि सूफीनगर निवासी 37 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा का गांव में ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। भूमि विवाद को लेकर वह काफी तनाव में चल रहा था। ऐसे में बिना किसी को बताए घर में गया और फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ की। युवक को फांसी लगाने को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।