Bhadoni News: पुत्रों की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा ललही छठ पर्व

हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पुत्रों की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने ललही छठ का पर्व

पुत्रों की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा ललही छठ पर्व
पुत्रों की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा ललही छठ पर्व

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पुत्रों की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने ललही छठ का पर्व रखा। बुधवार को सुबह ब्रह्ममूर्ति में ही महिलाएं स्नान कर पूजा की थाल सजाना शुरू कर दी थीं। हर घर में ललही छठ पूजा को लेकर खास ही उत्साह देखने को मिला। जलाशय तट तो बगीचा में बने पूजा स्थल पर महिलाएं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन की। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि पुत्र की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं ललही छठ का पर्व रखतीं हैं। माताएं व्रत रखकर भगवान बलराम की पूजा-अर्चना करती हैं।

घरों के आंगन में कुश गाड़कर परंपरागत रीति से धार्मिक अनुष्ठान कीं। एक दिन पूर्व ही पूजा सामग्री और प्रसाद की खरीद हो गई थी। महिलाएं पूजा की परात और बड़ी थाल संग दौरी में प्रसाद भरकर पूजा स्थल तक पहुंची। महुआ, सिंघाड़ा, फल, मिष्ठान और दही का प्रसाद चढ़ाते हुए व्रती महिलाओं विधिवत पूजन कीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: पुत्रों की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा ललही छठ पर्व