Bhadoni News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव
Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के उमरहा गांव में गुरुवार की

Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के उमरहा गांव में गुरुवार की रात एक महिला शव फंदे से लटकता हुआ मिला। महिला का शव मिलने से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया। स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। दोनों पक्ष के लोग औराई थाने में पहुंच गए हैं पुलिस पूछताछ कर रही है।बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सर्वेश मिश्र की 28 वर्षीय पत्नी रात्रि में भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई थी।देर रात्रि में परिजन किसी काम से आवाज डीए तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में आशंका होने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो फंदे से उसका शव लटक रहा था।
शव देखते ही परिजन रोने लगे। रात में परिजन महिला को लेकर सीएचसी औराई में लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। शुक्रवार की सुबह मृतका के ससुराल और मायके वाले थाने में पहुंच गए थे।

