निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय बाजार के समीप एक निजी चिकित्सालय

निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की मौत

बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय बाजार के समीप एक निजी चिकित्सालय में रात्रि को आपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया। महिला की मौत होते ही अस्पताल संचालक फरार हो गया है। स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बताया जाता है कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरा असनाव निवासी सरोजा देवी के परिजन रात्रि में इलाज कराने उक्त अस्पताल में आए थे।

निजी चिकित्सक तत्काल महिला को भर्ती करते हुए बच्चेदानी का आपरेशन कर दिया। परिजनों के अनुसार देर रात्रि में महिला को दर्द होने लगा। महिला दर्द से तड़पने लगी तो एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने दर्द का इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही समय बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल संचालक रवि कुमार वर्मा फरार हो गया है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि मामला संाज्ञन में आया है। शीघ्र ही जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।