ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशऐतिहासिक जीत दर्ज कर विरोधियों को दिखाएंगे आईना: सुरेश

ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विरोधियों को दिखाएंगे आईना: सुरेश

नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर एक मलेपुर मुहल्ले में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के आवास एवं कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब कन्नौजिया के समर्थन में वोट...

ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विरोधियों को दिखाएंगे आईना: सुरेश
सुरियावां (भदोही)। हिन्दुस्तान संवाद Fri, 24 Nov 2017 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर एक मलेपुर मुहल्ले में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के आवास एवं कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने भाजपा प्रत्याशी गुलाब कन्नौजिया के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है। विरोधी पार्टियां विभिन्न मुद्दों पर जनता को बहकाने का काम कर रही है लेकिन जनता किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा प्रत्याशी विरोधी पार्टियों को फिर आईना दिखाएंगे। इस मौके पर भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, विनय चौरसिया, महेंद्र पांडेय, दीपक, शिवप्रसाद, राजाबाबू, लल्लन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें