विवाहिता ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज
विवाहिता ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज विवाहिता ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज विवाहिता ने पति पर लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज विवाहिता ने

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न, धमकी और बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति का व्यवहार बदल गया। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से 22 वर्षीय बेटी है,जो बचपन से ननिहाल में रहती थी और कभी-कभी उसके पास आती-जाती थी।
आरोप है कि पति बेटी पर गलत नजर रखता था तथा उसके साथ जबरदस्ती करने का कई बार प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने और गंगा में फेंक देने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि बेटी की शादी तय होने के बाद से पति और अधिक आक्रामक हो गया। शादी रुकवाने की धमकी देने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ माह पूर्व पति ने झाड़ू की मूठ से सिर और गर्दन पर हमला किया था। जिसकी शिकायत 1090 और 112 नंबर पर की गई थी। उस समय पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराकर वापस भेज दी थी। तहरीर में महिला ने पति के बड़े भाई, उनकी पत्नी छोटे भाई समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देते हुए विभिन्न आरोप लगाई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। महिला की तहरीर को लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


