क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री को 71 किसानों का पंजीयन

Mar 01, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री को 71 किसानों का पंजीयन क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री को 71 किसानों का पंजीयन क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री को 71 किसानो

क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री को 71 किसानों का पंजीयन

ज्ञानपुर, संवाददाता। क्रय केद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारी विभागीय स्तर से शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद के लिए अब तक 23 क्रय केंद्र अनुमोदित किए जा चुके हैं। गेहूं बिक्री करने के लिए अब तक कुल 71 किसानों का पंजीयन विभागीय पोर्टल पर हो चुका है। गेहूं फसल में बालियां लगने के साथ ही फसल का रंग भी पाली पड़ने लगा है। ऐसे में किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए पंजीयन कराने के साथ ही त्रुटियों को संशोधित कराने में लग गए हैं। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीद की न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपया प्रति कुंत तय की गई है।

गेहूं की बिक्री करने वाले किसान विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन करा करते हैं। डीएम शैलेश कुमार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद को अब तक 23 क्रय केंद्र अनुमोदित किए जा चुके हैं। जिसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के दस, पीसीएफ के 12 एवं भारत खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र अनुमोदित हुआ है। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य को गेहूं खरीद प्रक्रिया के सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। तहसील ज्ञानपुर में खाद्य विभाग के चार, पीसीएफ के दो एवं भारतीय खाद्य निगम के एक कुल 07 क्रय केंद्र, तहसील औराई में खाद्य विभाग के दो एवं पीसीएफ के तीन समेत कुल पांच और भदोही तहसील क्षेत्र में खाद्य विभाग के चार एवं पीसीएफ के सात समेत 11 सहित कुल 23 क्रय केंद्र अनुमादित किए जा चुके हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है जो गतवर्ष के सापेक्ष 160 रूपया प्रति कुंतल ज्यादा है। गेहूं विक्रय करने के लिए कृषकों का पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। कृषक अपना पंजीकरण अपने मोबाइल, किसान मित्र ऐप या साइबर कैफे के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर कर सकते हैं। कृषकों का भुगतान उनके आधार लिंक्ड एवं एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में किया जाएगा। वहीं, डीएम शैलेश कुमार ने समस्त गेहंू क्रय एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किए कि गेहूं खरीद को लेकर क्रय केंद्रों पर किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। जहां भी दिक्कत समझ आए विभागीय अधिकारी तत्काल संपर्क कर अवगत कराएं। इसमें किसी स्तर से शिथिलता बरती गई तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। आधार लिंक्ड बैंक खाते में जाएगा विक्रय का भुगतान ज्ञानपुर। जिला विपणन शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं की बिक्री करने वाले किसानों का पैसा उनके आधार लिंक्ड खाते में भेजा जाएगा। किसान अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उस बैंक खाते को आधार सीडेड एवं बैंक शाख द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप करा सकते हैं। बैंक खाता की सक्रियता के लिए जरूरी है कि कृषक पिछले तीन महीने में धनराशि का लेनदेन जरूर करें। विभागीय पोर्टल पर पंजीयन कराएं किसान ज्ञानपुर। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि किसान गेहूं बिक्री के लिए आनलाइन पंजीयन जरूर कराएं। कृषक जन सेवा केंद्र, मोबाइल एवं ऐप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस यूपी जीवो डाट इन पर आनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बिक्री को पंजीकरण करा चुके कृषकों को गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन नवीनीकरण कराना होगा। गेहूं बिक्री को ओटीपी आधरित पंजीकरण की व्यवस्था है। अत्यधिक जानकारी को किसान विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।