Bhadoni News: मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ रहे बीमार
Bhadoni News: मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ रहे बीमार मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ रहे बीमार मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ रहे बीमार मौसम की दोहरी मार से लोग पड़ रहे बीमा

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम की दोहरी मार से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। सुबह चली ठंडी हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। लेकिन दोपहर में तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग व्याकूल हो उठे। दोपहर में धूप का तेवर तो थोड़ा कम था, लेकिन उमस इतना ज्यादा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे मेघ हल्की बारिश कर हाजिरी लगा दिए। बारिश थमते ही साढ़े चार बजे तीखा धूप हुआ तो लोग फिर गर्मी से व्याकूल होने लगे। शुक्रवार को ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ देख चिकित्सक हलकान नजर आए। जिले का सरकारी अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों का तांता लगा रहा।
अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में दोपहर एक बजे तक 450 से ज्यादा नए मरीजों का पंजीयन हो चुका था। जबकि 275 पुराने पर्चे वाले मरीज चिकित्सक को दिखाने आए थे। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देख चिकित्सक हलकान नजर आए। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोपीगंज, औराई, सुरियावां, दुर्गागंज और डीघ में भी मरीजों की कतार ओपीडी के बाहर लगी रही। सुबह 9:30 बजते ही ओपीडी के बाहर मरीजों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। दोपहर में तो धूप इतना तेज हुआ कि लोग गर्मी से बेचैन होने लगे। ऐसे में लोग उल्टी, दस्त, डायरिया, बुखार, टाईफाइड जैसी बीमारी की चपेट में फंस जा रहे हैं। राहगीर धूप से बचने को छांव तलाशते नजर आए। शाम को सूरज ढलने के बाद भी उमस का प्रकोप बना हुआ है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरिओम ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारी से बचाव को खास एहतियात बरतें। बाजार में बिकने वाला दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन कदापि न करें।
ड्रिप चढ़ाने के बाद डिस्चार्ज हो रहे मरीज
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीजों में वृद्धि होता जा रहा है। संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों को ड्रिप लगा दिया जा रहा है। वार्ड में भर्ती मरीज आराम होने के बाद वापस लौट जा रहे थे। जिला अस्पताल में तीन वार्ड मरीजों के भर्ती होने के लिए बने हैं और तीनों वार्ड वातानूकुलित हैं। फीजिशियन डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में एलर्जी और अन्य गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वृद्धों और बच्चों की सेहत के प्रति गंभीर रहना जरूरी है।
किसानों की स्थिति
ज्ञानपुर। झमाझम बारिश न होना किसानों की चिंता बढ़ने लगा है। नलकूप से किसान किसी तरह धान रोपाई तो करा लिए लेकिन खेतों में बरसात का पानी जमा नहीं हो पा रहा है। पानी के अभाव में धान का पौधा पीला पड़ने गला है। पौधा को पीला होता देख कृषकों की चिता सिंचाई को लेकर बढ़ने लगी हे। मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दी है। वहीं, अघोषित बिजली कटौती कृषकों की चिंता बढ़ा दी है। बिजली कटौती से किसान धान की पहली और दूसरी सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नलकूप से पहले पानी भरने को लेकर किसान आपस में उलझ भी जा रहे हैं。


