मेघ की दस्तक से बढ़ी उमस, व्याकूल हुए लोग
Bhadoni News - ज्ञानपुर में मौसम का दोहरा चरित्र लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। सुबह ठंडी बयार और दोपहर में तीखी धूप के बीच उमस बढ़ रही है। तापमान 38 डिग्री पार हो चुका है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बीमारियों में इजाफा हो रहा है।
ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का दोहरा चरित्र बना हुआ है। सुबह ठंडी बयार चल रही है, तो दोपहर में तीखी धूप के बीच उमस अचानक बढ़ जा रही है। मौसम का दोहरा चरित्र लोगों को बीमार कर दे रहा है। धूप में पड़ते ही साइकिल सवार चकरा जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे धूप तल्ख हुआ तो उमस भरी गर्मी से लोग व्याकूल होने लगे। धूप से बचाव को महिलाएं चेहरा ढंकने के साथ छतरी ओढ़कर चल रही हैं। तापमान का चढ़ता पारा सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। गुरुवार को सुबह 11:30 बजे ही तापमान 38 पार पहुंच गया था।
चिलचिलाती धूप और गर्मी खूब सितम ढा रही है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में भी मरीजों का तांता देखने को मिला। बासी और बाजार में बिक रहे दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन कर लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। मौसम का तेवर लगातार सख्त हो रहा है। सुबह नौ बजे से ही तपति धूप लोगों को झुलसाना शुरू कर दे रही है। चल रही गर्म हवा लोगों को खूब पसेशान कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


