भोर में ठंडक का एहसास, दिन में उमस ने किया बेहाल
Bhadoni News - भोर में ठंडक का एहसास, दिन में उमस ने किया बेहाल भोर में ठंडक का एहसास, दिन में उमस ने किया बेहाल भोर में ठंडक का एहसास, दिन में उमस ने किया बेहाल

ज्ञानपुर, संवाददाता। हर पल बिगड़ रहा मौसम का मिजाज गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई प्रभावित करने के साथ ही सेहत खराब कर दे रही है। रविवार की रात्रि में हल्की बारिश से गेहूं का बोझ नम गया था। सुबह नौ बजे तक किसान गेहूं बोझ को खोलकर फैला दिए थे। तीन से चार घंटा कड़ा धूप हुआ तो दोपहर में एक बजे के बाद गेहूं की मड़ाई शुरू हो गई। हर काम छोड़कर अन्नदाता गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई में जी-जान से जुटे हैं। कृषकों की माने तो दस दिन मौसम साफ हो जाए तो गेहूं की मड़ाई और कटाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
मौसम का रुख हर वक्त बदल रहा है। सुबह की शुरूआत ठंडी बयार से हुई। नौ बजे तक तो थोड़ा गनीमत था। लेकिन दस बजते ही मौसम का मिजाज अचानक बदला और तीखी धूप व गर्म हवा की थपेड़ों से लोग बेहाल होने लगे। धूप से बचाव को स्कूली बच्चे व महिलाएं छतरी ओढ़कर बाहर निकलीं। धूप का तेवर बढ़ते ही तापमान 36 प्लस पहुंच गया। छोटे बच्चों पर गर्मी का असर दिखने लगा है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, सौ सैय्या संयुक्त अस्पताल एवं समस्त सीएचसी-पीएचसी में मौसमी बीमारी से पीड़ित रोगियों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज इलाज को आते हैं। बच्चे बुखार, लूज मोशन व सर्दी चपेट में आ जा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों से पूरा वार्ड भरा रहा। इमरजेंसी वार्ड में भी दो बजे के बाद मरीजों का तांता लगा रहा। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार देख चिकित्सक हलकान नजर आते रहे। दोपहर में छुट्टी होने के बाद घर पहुंच रहे बच्चे हतास हो जा रहे हैं। बदलते मौसम में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतना अत्यंत जरूरी है।गर्मी में बढ़ी गन्ना जूस की मांगज्ञानपुर। प्रचंड गर्मी व धूप में गन्ना रस की मांग बढ़ गई है। चट्टी-चौराहों पर लगे ठेला पर गन्ना रस का सेवन कर लोग गर्मी से राहत महशूस कर रहे हैं। इन दिनों बाजार में दस से बीस रूपये प्रति गिलास गन्ना का जूस मिल रहा है। गर्मी से राहत पाने को लोग छांव में आते ही गन्ना रस का सेवन कर रहे हैं। उधर, चिकित्सकों की माने तो बर्फयुक्त गन्ना रस सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में गन्ना जूस का सेवन करने से पूर्व साफ-सफाई आदि की जांच कर लें।शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांगभदोही। चट्टी-चौराहों पर तरल पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है। दुकान पर खड़ा होते ही लोग लस्सी, मठ्ठा, दही, सत्तू का आर्डर कर रहे हैं। घर से निकले लोग देशी सामान को खूब पसंद कर रहे हैं। बाजारों में गन्ना जूस भी लोगों को खूब भा रहा है। बर्फ व काला नमकयुक्त गन्ना रस का सेवन कर लोग गर्मी से राहत महशूस कर रहे हैं।शुरु हो गई गरीबों के फ्रीज की बिक्रीभदोही। गर्मी का सितम बढ़ते ही गरीबों के फ्रीज मटका, ठीला व सुराई की बिक्री तेज हो गई है। कुम्हार घर पर तैयार ठीला व मटकी को साइकिल पर लादकर नगरीय इलाका व ग्रामीण अंचलों में बिक्री कर रहे हैं। मिट्टी के बर्तन का पानी सेवन करना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में लोग ठीला-गगरी व सुराई की खूब बिक्री कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


