मौसम की दोहरी मार लोगों को कर रही बीमार

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में मौसम की दोहरी मार से लोग बीमार हो रहे हैं। रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और वृद्धों के लिए।

मौसम की दोहरी मार लोगों को कर रही बीमार

ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम की दोहरी मार लोगों को बीमार कर दे रही है। रात्रि में हल्का ठंड से दिन में धूप और गर्मी बढ़ने से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश और आंधी आने से मौसम का अब भी दोहरा मिजाज बना हुआ है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों का तांता लगा हुआ है।महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे ही मरीजों का तांता लग गया था। पहले पर्ची कटवाने को लेकर लोग आपस में उलझते नजर आए।

ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार देख चिकित्सक हलकान नजर आए। दिन में ठंडक का एहसास हो रहा है। दोपहर में धूप संग गर्मी से लोग फ्रीज का ठंडा पानी, आईस्क्रीम और कोल्डड्रिंक का सेवन कर लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि बदलते मौसम में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतना जरूरी है। बच्चों और वृद्धों की सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।