धूप से 22.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा तापमान
Bhadoni News - धूप से 22.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा तापमान धूप से 22.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा तापमान धूप से 22.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा तापमान धूप से 22.3 डिग्री सेल्स
ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज अचानक बदल जा रहा है। एक दिन पूर्व सुबह आठ बजे अचानक घना कोहरा छाने के साथ ही सर्द हवा चलना शुरू हो गया था। जबकि रविवार की सुबह मौसम एकदम विपरित रहा। साढ़े आठ बजे ही धूप चटख हो गया था। दोपहर में 12:30 बजे तो धूप का तेवर तल्ख हुआ तो तापमान 22ङ3 डिग्री तक चढ़ गया। जबकि शनिवार रात्रि में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव से लोग बीमार पड़ सकते हैं। मौसम का बदलता मिजाज लोगों को बीमार कर दे रहा है।
दस बजे के बाद धूप खिला तो लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठकर ठंड से राहत महशूस करते रहे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में सुबह घुमने वालों की संख्या ज्यादा देखने को मिली। ठंड का प्रकोप कम हुआ तो बाजारा में रात्रि में भी लोग घुमते नजर आए। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह साढ़े सात बजे तक सूर्योदेय हो गए। नौ बजे तक तो धूप का असर दिखने लगा। हालांकि सर्द हवा का सितम जारी रहा। दोपहर में बारह बजे तो धूप ने अपना असर दिखाना शुरु किया तो लोग ठंड से राहत महशूस करने लगे। चिकित्सकों की माने तो दिन और रात के मौसम में काफी परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही बरतना घातक साबित हो सकता है। बच्चों और वृद्धों का पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ा पहनाएं। खानपान में भी विशेष सावधानी बरतना जरुरी है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय हो या प्राइवेट नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्धि होता जा रहा है। बदलते मौसम में खानपान के प्रति विशेष एहतियात बरतना जरूरी है। हालांकि सर्द हवा चलने से दिन में भी बाइक सवारों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। कालीन धुलाई का काम हुआ तेज ज्ञानपुर। मौसम का रुख बदला तो कालीन बुनकरों ने राहत की सांस ली। रविवार को चटख धूप खिला तो कालीन धुलाई का काम तेज हो गया। दोपहर में कालीन धुलाई का काम करते नजर आए। कालीन का धुलाई और लेटिस्टिंग काम शुरू होने से निर्यातकों ने राहत की सांस ली। वहीं, भवन निर्माण काम में भी तेजी देखने को मिली। खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत दी। कालीन निर्यातकों की माने तो मौसम सर्द और घना कोहरा छाने से कालीन धुलाई कार्य प्रभावित होता है। लेकिन अब मौसम साफ हुआ तो श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




