Bhadoni News: सड़कों को दुरस्त करने का महाभियान आज से शुरू
Bhadoni News: सड़कों को दुरस्त करने का महाभियान आज से शुरू सड़कों को दुरस्त करने का महाभियान आज से शुरू सड़कों को दुरस्त करने का महाभियान आज से शुरू

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के लिए जल निगम विभाग द्वारा एक अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत जर्जर सड़कों पर दुरुस्तीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए विभागीय स्तर से अधिकारियों को नामित करने के साथ ही टीम गठित कर दी गई है। अधिशासी अभियंता जल निगम राजबली ने बताया कि जिले में 5439 किलोमीटर लंबाई में पाइपलाइन लगाने को प्रस्तावित है। करीब 95395 किलोमीटर लंबाई में पाइपलाइन पड़ गई है। इसमें पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 1432 किलोमीटर लंबाई में सड़क काटी गई है।
वहीं, 1360 किलोमीटर लंबाई में सड़क बना दी गई है। शेष 72 किलोमीटर लंबी सड़क को खना गया है पाइपलाइन लगाने के लिए जिसे शीघ्र ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने में खोदी गई ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश भर में एक अक्टूबर से चलने वाले इस अभियान के लिए सड़कों को चिह्नित कर लिया गया है। यदि किसी गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद कहीं जर्जर मार्ग दिखता है तो लोग सीधे विभागीय कार्यालय में संपर्क कर अवगत करा सकते हैं। मामला संज्ञान में आते ही सड़कों पर दुरुस्तीकरण का कार्य करा दिया जाएगा। जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सड़क के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जलनिगम ( ग्रामीण) मुख्यालय स्तर से की जा रही है। गांवों में पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर, जल समाधान ऐप सहित विभिन्न माध्यम उपलब्ध हैं। इन माध्यमों से सड़क संबंधी शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। हालांकि, रोड रेस्टोरेशन अभियान को देखते हुए जल सारथी ऐप पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


