Bhadoni News: गंदा पानी तो कहीं प्रेशर कम होने से नागरिक परेशान
Bhadoni News: ज्ञानपुर नगर पंचायत में जल संकट लगातार बढ़ रहा है। नागरिकों को गंदा पानी मिलने और पानी के प्रेशर में कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियाँ बढ़ रही हैं। जलकल विभाग की लापरवाही के चलते कई जगह नालों से पानी मिल रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

Bhadoni News: गंदा पानी तो कहीं प्रेशर कम होने से नागरिक परेशान ज्ञानपुर, संवाददाता।नगर पंचायत ज्ञानपुर में जल संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं गंदा पानी की आपूर्ति हो रहा है तो कहीं प्रेशर एकदम कम है। ऐसे में सुबह-शाम उपभोक्ता पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। घरों में पहुंच रहा गंदा पानी का सेवन कर लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। नालों से होकर गुजरे पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में गंदा पानी सीधे लोगों की रसोई में घुस रहा है।ज्ञानपुर नगर में जलकल विभाग की लापरवाही के कारण कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
कहीं गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है तो कहीं पाइप लाइन लीकेज से पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों को पर्याप्त जल नहीं मिल पा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे आगे के इलाकों में जलापूर्ति का प्रेशर कम हो गया है और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में जर्जर पाइपलाइन को बदलना अत्यंत जरूरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


