एसआईआर: मतदान केंद्रों पर आज बीएलओरहेंगे मुस्तैद

Jan 10, 2026 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - एसआईआर: मतदान केंद्रों पर आज बीएलओरहेंगे मुस्तैदक क क कक क क क क क क क क क ककक क कककक ककक क

एसआईआर: मतदान केंद्रों पर आज बीएलओरहेंगे मुस्तैद

भदोही, संवाददाता। जिले के तीनों विधानसभाओं के मतदान केंद्रों पर आज यानि 11 जनवरी को 10 बजे से बीएलओ मुस्तैद रहेंगे। इस दौरान डीएम के निर्देश पर एसआईआर अभियान के बाद मतदाता सूचि को पढ़कर वोटरों को सुनाया जाएगा। साथ ही लापता 43,696 मतदाताओं को नोटिस भेजी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्या ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया था। जिसमें बीएलओ घर-घर गए थे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया गया। निर्वाचक नामावली में कुल 10,27,004 मतदाता पंजीकृत हैं। जिसमें 5,56,580 पुरूष एवं 4,70,371 महिलाएं हैं। इसके अलावा 53 थर्ड जेण्डर सम्मिलित हैं।

जनपद में कुल 705 मतदान केन्द्र हैं। जिसमे भदोही में 241, ज्ञानपुर में 236 एवं औराई विधानसभा में 228 मतदान केन्द्र हैं। जिले में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1404 है। जिसमे भदोही में 504, ज्ञानपुर में 458 एवं औराई में 442 मतदेय स्थल हैं। बताया कि 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से मतदान केंद्रों पर बीएलओ मुस्तैद रहेंगे। जो संबंधित मतदान केंद्रों के वोटरों को मतदाता सूची को पढ़कर सुनाने का काम करेंगे। विद्यालयों से संबंधित अफसरों को निर्देश दिया है कि स्कूलों, कालेजों को खुलवाने के साथ ही वहां पर एक सहयोगी की व्यवस्था करें, ताकि बीएलओ को परेशानियां ना हों।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;