सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक विपुल दुबे

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक विपुल दुबे म योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक विपुल दुबे म योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक विपुल दुबे म योगी आदित्यनाथ स

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक विपुल दुबे

ज्ञानपुर, संवाददाता। लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनहित, संगठन की मजबूती और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने, संगठन को मजबूत बनाने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया।विधायक विपुल दुबे ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, आधारभूत सुविधाओं के विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा और मजबूती देने वाला है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।