भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट
सुरियावां के नजरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस गहमागहमी में तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह विवाद काफी समय से चल रहा था और दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

सुरियावां। थाना क्षेत्र के नजरपुर गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्ष से थाने में तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच पुलिस टीम कर रही है। बताया जाता है कि नजरपुर गांव में दो पक्ष के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा था। इस बीच दोनों पक्ष के लोगों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां भजने के साथ ही पत्थर चलने लगा। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है।
दोनों पक्ष से सुरियावां थाने में तहरीर दे दी गई है। मारपीट मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


