रंजिश को लेकर मनबढ़ों का तांडव, महिला को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सुरियावां के हरदुआ पांडेय बस्ती में रविवार रात को मनबढ़ों ने तांडव किया। आरोपियों ने बस्ती के लोगों के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग की। पुलिस ने घटना से इनकार किया है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का गैंग 'राका' बस्ती में तांडव करता है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रंजिश को लेकर मनबढ़ों का तांडव, महिला को पीटा

सुरियावां, हिंदुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ पांडेय बस्ती में रविवार की रात मनबढ़ों ने तांडव किया। करीब एक दर्जन की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने बस्ती के लोगों के साथ मारपीट की। हवाई फायरिंग और बमबाजी की भी चर्चाएं रहीं। उधर, पुलिस ने फायरिंग और बम चलने की घटना से इनकार किया है। ग्रामीणों का कहना था कि अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों द्वारा राका नाम का एक गैंग बनाया गया है। वे लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस्ती के बीचो-बीच आए दिन आते-जाते हैं। शराब का सेवन कर तांडव भी करते हैं। इसको लेकर कई बार कहासुनी भी हुई है।

शिकायत करने पर मनबढ़ लोगों को पीट देते थे। रविवार की रात करीब 10 बजे बस्ती में पहुंचकर आरोपियों ने मारपीट भी किया।इस दौरान 55 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी रमाशंकर तथा 40 वर्षीय पप्पू पाण्डेय को चोटें आई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। उधर, घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में सुरियावां और दुर्गागंज थाने के जवानों के साथ देर रात घटनास्थल पर भदोही सीओ अशोक मिश्रा पहुंचे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मारपीट की घटना के कारण गांव में देर रात तक अफरा, तफरी का आलम रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।