मुकदमा ना उठाने पर मारपीट, तीन पर रपट

Mar 03, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के तुलसीपुर गांव में मुकदमा वापस लेने को लेकर मारपीट हुई। चंदन देवी ने पुलिस में तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अवधेश उपाध्याय और उसके साथियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुकदमा ना उठाने पर मारपीट, तीन पर रपट

भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में मुकदमा वापस लेने को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। गांव निवासी कल्पनाथ उपाध्याय की पत्नी चंदन देवी ने तहरीर में कहा कि गांव के अवधेश उपाध्याय से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर आरोपितों ने गत माह दरवाजे पर चढ़कर गालियां दीं और स्वजनों के साथ मारपीट किया। बेटे आकाश एवं उन्होंने जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने संग मारपीट किया। पुलिस ने अवधेश उपाध्याय, चंद्रकला और शिवकांत उर्फ शनि के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 351 (3), 352 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।