पानी बहाने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट
Bhadoni News - पानी बहाने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट पानी बहाने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट पानी बहाने को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट पानी बहाने को लेकर दो प

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाई बाजार स्थित अगल बगल के दो दुकानदारों में पानी बहाने को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। बताया जाता है कि लाई बाजार स्थित बिरयानी की बगल के दुकानदारों मे ग्राहकों को लेकर आए दिन कहा सुनी और विवाद होता है। रविवार को भी पानी बहाने को लेकर दोनों पक्ष भीड़ गए। देखते ही देखते हो रहा विवाद मारपीट में बदल गई। फिर क्या दोनों पक्ष से लोग हाथापाई करने लगे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष के लोगों को थाने में लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



