Bhadoni News: नाला के अभाव में मार्ग पर बह रहा दूषित पानी
Bhadoni News: नाला के अभाव में मार्ग पर बह रहा दूषित पानी नाला के अभाव में मार्ग पर बह रहा दूषित पानी नाला के अभाव में मार्ग पर बह रहा दूषित पानी

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर देहाती में रहने वालों का जीवन नारकीय हो गया है। गंदा पानी से उठ रहा दुर्गंध लोगों का इधर से गुजरना दूभर कर दिया है। अंधेरा होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। ग्राम पंचायत स्तर से पानी निकासी का बेहतर इंतजाम न होना ग्रामीणों के लिए पेरशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों की माने तो नगर पंचायत ज्ञानपुर से सटा ज्ञानपुर देहाती है। यहां पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बस्ती में सड़क पर पानी का बहना परेशानी का सबब बना हुआ है।
गंदा पानी से उठ रहा दुर्गंध लोगों का इधर से गुजरना दूभर कर दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर देहाती के पीछे भी सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। हैंडपंप तो लगा है, लेकिन पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। गंदा पानी सड़क पर बहने से आए दिन बाइक एवं साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। घर से निकले छोटे बच्चे साइकिल समेत गिरकर चोटहिल हो जाते हैं। पानी निकासी को नाला निर्माण कराने की मांग ग्रामीण कई बार कर चुके हैं। ग्राम पंचायत स्तर से पानी निकासी का इंतजाम न होना परेशानी का सबब बना हुआ है।


