Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsVillage Chaupal Organized in 60 Panchayats to Address Rural Issues
ग्राम चौपाल में आधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

ग्राम चौपाल में आधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

संक्षेप:

Bhadoni News - ग्राम चौपाल में आधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं चौपाल में आधिकारियों ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं चौपाल में आधिकारियों ने ग्रामीणों की सुन

Dec 05, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। शासन की मंशानुरूप एवं डीएम शैलेश कुमार के मार्गदर्शन पर शुक्रवार को जिले के कुल 60 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन हआ। इसमें आए अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन प्राथमिकता से निस्तारण कराने का भरोसा दिया। जबकि तमाम मामलों का अधिकारियों द्वारा त्वरित निस्तारण कर दिया गया। इसी क्रम में भदोही ब्लाक के कुल 11 ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित हुआ। ग्राम पंचायत सुरहन में बीईओ भदोही, चकबसही में जिला क्रीड़ा अधिकारी, लीलाधरपुर में परियोजना अधिकारी डूडा, समलकोट में तहसीलदार भदोही, पंचपटिया में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, तारापुर में बीडीओ भदोही ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्ञानपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत में सरई मिश्रानी में जिला युवा कल्याण अधिकारी, कारीगांव में बीडीओ, भगवास में बाल विकास परियोजना अधिकारी, कसीदह में जिला कृषि अधिकारी, भूसौला में जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, संसारापुर में सहायक अभियंता डीआरडीए ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुने। डीघ ब्लाक के ग्राम पंचायत पूरेनगरी में बीडीओ डीघ, कालिका नगर कोइरौना पशु चिकित्सा अधिकारी डीघ, कुलमनपुर बीईओ डीघ, चकमानधाता में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं सुरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत भानूपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी , मानपुर में जिला सेवायोजन अधिकारी, जगतीपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी , सिंहपुर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अभोली ब्लाक के ग्राम पंचायत कृपालपुर में बीईओ अभोली, सरायहोला में जिला विकास अधिकारी, हरदुआ में परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता से निस्तारण कराने को निर्देशित किए। औराई ब्लाक के ग्राम पंचायत उमरहा में पशु चिकित्सा अधिकारी , गोपपुर में जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्र, कोठरा में बाल विकास परियोजना अधिकारी, विक्रमपुर में सहायक अभियंता लोक निर्माण ने समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता से निस्तारण को निर्देशित किया। डीएम ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनने को चौपाल आयोजित होता है। गांव में पहुंचे अधिकारी पीड़ितों की फरियाद को सुनकर प्राथमिकता से निस्तारण कराते हैं। इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो हर स्तर से जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है।