ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदबंगों के खिलाफ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, रोष

दबंगों के खिलाफ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, रोष

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पहुंचे महमूदपुर दलित बस्ती के लोगों ने दबंगों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मनबढ़ों पर घर गिराने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह का सवाल उठाया। चेताया कि...

दबंगों के खिलाफ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, रोष
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीThu, 23 Jul 2020 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पहुंचे महमूदपुर दलित बस्ती के लोगों ने दबंगों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मनबढ़ों पर घर गिराने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह का सवाल उठाया। चेताया कि शीघ्र ही मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित हर स्तर से संषर्घ करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान कहा कि दबंगों द्वारा हम गरीबों का घर गिरा दिया गया है। हम गरीब तबके के लोग काफी दिन से बस्ती में मकान बनवाकर रहते हैं। इस बीच बगल के ही बस्ती के दबंग किस्म के लोग आए दिन विवाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं हम लोगों का घर गिरा दिया गया है। बेघर हुए हम लोगों का परिवार बरसात के दिन में खुले आसमान तले रह रहे हैं। पीड़ित पक्ष थाने में भी तहरीर दे चुके हैं लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। हम गरीब न्याय को दर-दर भटक रहे हैं जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह का सवाल उठा रहा है। हम लोगों का उत्पीड़न कब खत्म होगा यह समझ में नहीं आ रहा है। दबंगों ने घर तो पहले ही गिरा दिए हैं अब तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पूरा कुनबा सहमा व डरा हुआ है। मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई होना अत्यंत जरुरी है। इस मौके पर मिठाईलाल, अवधेश, रीता, सुषमा, उषा, रीता, शिव पूजन, राजकोट आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें