Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsVB G Ram Ji Scheme Ensuring Employment and Rural Development in India
विकसित भारत का आधार है वीबी राम जी: सांसद

विकसित भारत का आधार है वीबी राम जी: सांसद

संक्षेप:

Bhadoni News - विकसित भारत का आधार है वीबी राम जी: सांसद क क क क कक क क क क क क क कककक ककक ककककक क कक

Jan 18, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जी राम जी (विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) गांवों के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी। साथ ही रोजगार की रोजगार की गारंटी भी। उक्त बातें औराई ब्लाक क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने कही। सांसद ने कहा कि कहा कि यह योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वरोजगार और आजीविका के साधन पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना को धरातल पर उतारने और इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसमें बदलाव किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किए बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसी दिशा में उक्त योजना मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस की सरकार ने योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। पीएम के बदलाव करने के बाद यही कारण है कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। विपक्षी दल नहीं चाहते कि भारत का विकास हो और गरीबों को उसका हक मिले। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बिंद, इंद्रजीत तिवारी, सुनील बिंद, दशरथ प्रधान, शिवम तिवारी, नितेश दीक्षित, शरद पांडेय, राजाराम सिंह आदि रहे।