वसुधा जिले की बनी पहली तीरंदाज राष्ट्रीय पदक विजेता

Jan 13, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - ज्ञानपुर की वसुधा गुप्ता ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 17 वर्षीय बालिका कंपाउंड राउंड में कांस्य पदक जीता। वह भदोही की पहली बालिका हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता। उनके प्रशिक्षक और तीरंदाजी संघ के सदस्यों ने उनकी उपलब्धि को सराहा और भविष्य में भदोही को और अधिक कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई।

वसुधा जिले की बनी पहली तीरंदाज राष्ट्रीय पदक विजेता

ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन छह से 10 जनवरी तक रांची के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए भदोही की वसुधा गुप्ता ने 17 वर्षीय बालिका तीरंदाजी के कंपाउंड राउंड में कांस्य पदक जीत करके भदोही को गौरवान्वित किया है। वसुधा गुप्ता मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वसुधा गुप्ता जिले की पहली बालिका हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भदोही जिले को पदक दिलाया है। मनवासा विद्या आर्चरी अकादमी के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि वसुधा गुप्ता यहां के तीरंदाजों के लिए पदक जीतकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर भदोही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर कीर्तिमान स्थापित करेगा। वसुधा गुप्ता के प्रशिक्षक एवं जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि वसुधा ने पदक जीतकर न केवल एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उसने स्वयं को सिद्ध किया है कि संघर्ष से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री विशंभर दयाल ने जीत शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में तीरंदाजी के क्षेत्र में भदोही भी नायक कीर्तिमान स्थापित करने को प्रयत्नशील होगा। प्रशिक्षक वैभव दिक्षित, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता उर्मिला देवी, सुमन गुप्ता, डॉ. रत्ना गुप्ता, डॉ. कृष्ण सिंह आदि ने वसुधा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;