वंदे मारतम गीत क्वीज प्रतियोगिता में सुप्रिया मौर्य टापर

Jan 19, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में वंदे मातरम गीत आधारित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। इसमें सुप्रिया मौर्य ने प्रथम, ऋषभ पाठक ने द्वितीय और खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वंदे मारतम गीत क्वीज प्रतियोगिता में सुप्रिया मौर्य टापर

भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को वंदे मातरम गीत आधारित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। साथ ही राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराना। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में वंदे मातरम् गीत से संबंधित विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष की सुप्रिया मौर्य, द्वितीय स्थान ऋषभ पाठक बीए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान खुशी कुमारी बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता संयोजक डा. अनीश कुमार मिश्र एवं डा. अंकिता तिवारी रहीं। डा. अंकिता तिवारी द्वारा प्रतियोगिता का संचालन किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित भी। प्राचार्य डा. माया ने इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर वंदे मातरम् गीत का गायन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बीडीएच 07: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में बोलती छात्रा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।