Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsUttar Pradesh Launches Shraman Kumar Labor Family Pilgrimage Scheme for Workers
श्रमिकों को श्रवण कुमार श्रमिक योजना का मिलेगा लाभ

श्रमिकों को श्रवण कुमार श्रमिक योजना का मिलेगा लाभ

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा योजना का लाभ अब जिले के

Feb 05, 2026 11:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा योजना का लाभ अब जिले के श्रमिकों को मिलेगा। एक औद्योगिक अधिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के जीवन में कार्य के साथ-साथ मानसिक सुकून और पारिवारिक आनंद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद् द्वारा श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र श्रमिकों को अपने परिवार के साथ ऐतिहासिक, धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए अधिकतम 12,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। श्रम आयुक्त मनोज कुमार शर्मा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश श्रमिक लगातार कार्य करते-करते मानसिक थकान और बोरियत का अनुभव करने लगते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में सपरिवार पर्यटन एक सकारात्मक और प्रभावी माध्यम है, जो न केवल मानसिक तनाव को कम करता है बल्कि श्रमिकों को नई ऊर्जा और उत्साह भी प्रदान करता है। इसी सोच के साथ इस योजना को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों को दिया जाएगा जो कारखाना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत पंजीकृत अधिष्ठानों में कार्यरत हैं तथा जिनका मासिक वेतन (मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता सहित) 24,000 से अधिक नहीं है। साथ ही श्रमिक का संबंधित अधिष्ठान में कम से कम छह माह की निरंतर सेवा होना आवश्यक है। योजना के तहत श्रमिक के साथ उसकी पत्नी, अधिकतम दो अविवाहित ब'चे तथा माता-पिता (कुल अधिकतम छह सदस्य) यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि पति-पत्नी दोनों ही श्रमिक हैं, तो इस योजना का लाभ केवल किसी एक को ही अनुमन्य होगा। प्रत्येक श्रमिक अपने संपूर्ण सेवाकाल में केवल एक बार इस योजना का लाभ उठा सकेगा। श्रम आयुक्त ने यह भी बताया कि यदि किसी वित्तीय वर्ष में आवेदन पत्रों की संख्या बजट से अधिक हो जाती है, तो अधिक आयु वाले श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया जाएगा।