होमगार्ड: छह केंद्रों पर 15 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Bhadoni News - भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी को तीन दिनी परीक्षा 25

भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी को तीन दिनी परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 को होगा। जिले के छह केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीन दिनों में करीब 15 हजार अभ्यर्थी केंद्रों पर दिमागी कसरत करेंगे। उधर, जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।बता दें कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुरस्त दुरुस्त बनाने को सूबे में दरोगा, यूपी कांस्टेबल के साथ ही होमगार्ड जवानों की भर्ती का ऐलान किया है। पुलिस सेवा में जाने वाले युवाओं ने परीक्षा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर करनी शुरू की हैं, ताकि सफलता मिल सके।
उधर, जिला प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक होगी। निदेशालय से इसके लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही शामिल है।तीन केंद्रों पर 480-480 और तीन केंद्रों पर 384 सहित कुल छह केंद्रों पर एक पाली में 2496 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा के लिए छह केंद्राध्यक्ष और छह मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कंराई जाएंगी। डीएम के निर्देश पर परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नकलविहीन परीक्षा कराने को सुरक्षा के साथ ही गुरुजनों की ड्यूटी एवं सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि अब समय कम बचा है। ऐसे में आवेदन करने वाले युवाओं द्वारा कठिन परिश्रम किया जा रहा है। ताकि उनका सपना पूरा हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


