छह केंद्रों पर कड़ाई से उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा शुरू

Mar 14, 2026 12:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - ज्ञानपुर में शनिवार को यूपी उप निरीक्षक पुलिस की परीक्षा छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई। मंडलायुक्त और अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी, जिसमें हजारों अभ्यर्थी भाग लेंगे। दोनों पाली की परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

छह केंद्रों पर कड़ाई से उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा शुरू

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में छह केंद्रों पर उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक पुलिस की परीक्षा शनिवार को कड़ाई से शुरू हुई। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश व आईजी आरपी सिंह समेत डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र बने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जांच कर परीक्षा का जायजा लिए। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम छहों केद्रों पर बना रहा। जिला प्रशासन की माने तो परीक्षा दो दिन 14 और 15 मार्च को छह केंद्रों पर होगा। दोनों पाली की परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी जो दोहपर 12 बजे तक चलेगी।

जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से शुरू होकर पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती बनी रही। हर अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रही। केएनपीजी कालेज, वीएनजीआईसी और जिला परिषद बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर में सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली। परीक्षा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट का चक्रमण बना रहा। डीएम ने बताया कि परीक्षा जिले में कुल छह केंद्रों पर होगी। हर केंद्रों पर सुरक्षा के मम्देनजर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। नामित अधिकारी भी केंद्रों पर भ्रमण करते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।