मानदेय भुगतान की मांग लेकर जिला अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन
मानदेय भुगतान की मांग लेकर जिला अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन मानदेय भुगतान की मांग लेकर जिला अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन मानदेय भुगतान की मांग लेकर जिला

ज्ञानपुर, संवाददाता। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए संविदा कर्मियों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो संविदाकर्मी हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान संविदा कर्मियों ने बताया कि सभी संविदा कर्मचारी अस्पताल में मेहनत से हर कार्य कर रहे हैं, लेकिन मानदेय न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। मानदेय के अभाव में आर्थिक तंगी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
दो माह से मानदेय लंबित है और तीसरा माह भी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में संविदा कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझने को विवश हैं।जिला अस्पताल में लगातार दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है, लेकिन मानदेय का भुगतान न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, आदित्य भारती, डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. अशोक परासर, शांति देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


