Bhadoni News: जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स में नौ खिलाड़ी चयनित
Bhadoni News: जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स में नौ खिलाड़ी चयनितजिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स में नौ खिलाड़ी चयनितजिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स में

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स का आयोजन जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर में हुआ। चयन ट्रायल्स में जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल नौ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर में हुआ। चयनित खिलाड़ियों में सीडीओ बाल गोविन्द शुक्ल, बैडमिंटन वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रिजेश सिंह, शतरंज विजय प्रकाश मौर्य, एथलेटिक्स अनिरुद्ध कुमार, बैडमिंटन अवनीश कुमार, एथलेटिक्स; धीरंजन कुमार, एथलेटिक्स; संतोष कुमार मौर्य, एथलेटिक्स; पूजा कुमारी, एथलेटिक्स तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ज्ञानपुर की आस्था सिंह शामिल हैं। जिला स्तर पर चयनित सभी खिलाड़ियों को अब 18 एवं 19 अगस्त को मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडलीय चयन ट्रायल्स का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर में किया जाएगा। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों एवं खेल सामग्री के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खेल कार्यालय की ओर से बताया गया कि सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य सरकारी सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी खेल प्रतिभा को उचित मंच उपलब्ध कराना है।


